जालंधर। पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ ने आज लोकसभा में आलू
उत्पादकों का मसला केंद्र सरकार के सामने उठाया। आलुओं की पिछले काफी समय
से बेकद्री हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले समय में आलुओं की
बंपर फसल होने के कारण उत्पादकों को भारी घाटा सहन करना पड़ा है क्योंकि
कोई भी खरीददार आलू उत्पादों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए तैयार नहीं
है। किसानों को मुफ्त के भाव पर आलू सड़कों पर फैंकना पड़ रहा है। उन्होंने
कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हितों के लिए ऐसी नीति बनाने की जरूरत
है जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। अगर दाम नीचे गिरते हैं
तो किसानों की आॢथक मदद के लिए केंद्र को पहलकदमी करनी चाहिए।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope