जालंधर। विधानसभा में करारी हार के बाद भाजपा ने अब नगर निगम चुनाव की
तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भाजपा किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती।
इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस समय पंजाब में भाजपा के चार
बोर्ड है जिनको किसी भी हालत में हारना नहीं चाहती। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके लिए पंजाब
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला की अध्यक्षता
में बैठक हुई। इसमें पंजाब के बोर्डों और निगमों में काबिज मेयर, डिप्टी
मेयर व विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष और महासचिव
शामिल हुए। बैठक में सभी की राय जानी गई।
इन सभी नेताओं का
कहना था कि पिछले नगर निगम चुनाव के समय के व उसके बाद के अनुभव पर विचार
किया जाना चाहिए। जनता की नाराजगी को अभी से कार्यकर्ताओं को दूर करना
चाहिए। खासतौर पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय करना चाहिए। जनता
का फीडबैक लेना चाहिए जिससे अपनी कमियों को सुधारा जा सके।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope