जालंधर।
फेसबुक पर ऑटोरिक्शा चालक ने एक युवती से परिचय किया। उसे अपने प्रेमजाल
में फंसाया और भगा कर गुजरात ले गया। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर
ऑटो चालक विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थाना प्रभारी सुखबीर
सिंह ने बताया कि अहमदाबाद के गांव असलाली में रहने वाले विजय ने फेसबुक पर
ग्रीन एवेन्यू, काला संघिया रोड निवासी नाबालिग लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट
भेजी और उसके बाद उसने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया।
बीते दिनों
वह उसे अपने साथ भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेक्निकल सेल की मदद
से मोबाइल नंबर ट्रेस करके आरोपी विजय को उसके असलाली स्थित घर से
गिरफ्तार कर लिया। घर से लड़की भी बरामद हुई। पुलिस ने उसे परिजनों के
हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि लड़की का मेडिकल
करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope