होशियारपुर। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के संसदीय कार्यालय में रामनाथ कोविंद के भारत के राष्ट्रपति बनने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन व होशियारपुर जिला भाजपा के प्रभारी जवाहर खुराना, भाजपा उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर, विजय सांपला के निजी सहायक भारत भूषण वर्मा, जिला सचिव भाजपा एडवोकेट डी एस बागी, भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रदेश महासचिव पूजा वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष अश्वनी ओहरी, देहाती मंडल प्रधान नावजिन्दर सिंह बेदी, पश्चमी मंडल प्रधान मनोज शर्मा, वी सी मोर्चा पंजाब की सचिव सुरेंद्र पाल कौर सैनी, महासचिव विवेक सैनी गोल्डी, गुरविंदर कौर, मनोज कुमार पादा, आनंद अग्रवाल, कमलजीत कौर, गगनदीप दिल्ली, शिवम ओहरी, सुमनदीप, रुस्तम सैनी उपस्तिथ थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर संबोधन करते हुए जवाहर खुराना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का सम्मान करना जानती है। रामनाथ कोविंद, जिन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था। आज पार्टी ने उन्हें भारत का राष्ट्रपति बनाकर सिद्ध कर दिया है कि जहां पार्टी अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता की कदर करती है वही पार्टी में जातिवाद राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सभी धर्मों और जातियों का एक समान सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल देश व जनता के लिए ऐतिहासिक रहेगा।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
कांग्रेस का आरोप: भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope