• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

25 जून: स्वतंत्र भारत के इतिहास का काला दिवस

June 25 Black Day in the history of independent India in 1975 - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से आज स्थानीय शास्त्री मार्केट में इमरजेंसी दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में काला दिवस मनाया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर ने बताया कि 25 जून 1975 में कांग्रेस सरकार ने देश में इमरजेंसी लागू कर जो भारत की स्वतंत्रता पर हमला किया उस संबंधी कार्यकर्ताओं का संबोधन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के राज में भारत ने कई यातनाएं झेली हैं। उन्होंने कहा कि 21 महीने के लिए देश में एमरजैंसी लागू करने के कांग्रेस ने भारत में लोकतंत्र का जो कत्ल किया वो हमेशा आजाद भारत के इतिहास में एक काला अध्याय बनकर रहेगा जिसे हमेशा देश लोकतंत्र की हत्या के रूप में काले दिवस के तौर पर याद करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस एमरजैंसी में जितनी यातनाएं भारत के राजनीतिक, अफसरशाही व सच बोलने वाले लोगों को दी गईं उतनी यातनाएं तो अंग्रेजों ने भारत की आजादी के लिए लडऩे वालों को भी नहीं दी थीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को कांग्रेस को इस जनविरोधी चेहरे को याद कर कांग्रेस से इसका हिसाब मांगना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आर.पी. धीर.ने एमरजैंसी में भारतीय कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जो कांग्रेस ने जो भारतीय नागरिकों के हितों का जिस प्रकार कत्ल किया इस संबंधी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। एमरजैंसी संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंदबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें 1975 के कांग्रेस के इस कत्लेआम की जानकारी हर घर में पहुंचानी होगी ताकि कांग्रेस का असली चेहरा आज की युवा पीढ़ी को भी दिखाया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन व जिला प्रभारी जवाहर खुराना ने भी एमरजैंसी संबंधी कार्यकर्ताओ्ं को विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को इस काले दिवस का संदेश और कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने आए हुए कार्यकर्ताओं को एमरजैंसी संबंधी बताया कि किस तरह उस समय कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे देश की जेलों में भी जगह कम पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 में एमरजैंसी लागू कर जो देश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकार व देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाया उस से देश का हर नागरिक अपने आप को आजाद भारत में गुलाम महसूस करने लगा था। उन्होंने एमरजैंसी दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने का यह संदेश हर घर तक पहुंचाने का आवाहन कार्यकर्ताओं से किया ताकि कांग्रेस का लोकतंत्र विरोधी, जनविरोधी व देश विरोधी चेहरा जनता के सामने आ सके।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय से घंटाघर तक काले दिवस के रूप में रोषमार्च भी निकाला गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शास्त्री मार्किट में श्री नरेन्द्र मोदी की देश की जनता के नाम संदेश मन की बात भी सुनी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य विजय अग्रवाल, एडवोकेट वियूष खन्ना, महामंत्री गोपी चंद कपूर, बलविंदर सिंह तूरा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, जिला सचिव एडवोकेट डी.एस.बागी, एस.एम. सिद्धु, पार्षद निपुण शर्मा, कविता परमार, नरिंदर कौर, रामेश कुमार मेशी, रीना कुमारी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, प्रैस सचिव जौली, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, अश्विनी गैंद, कुलदीप राज, स्वर्ण सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, जगदीप सोहल, विवेक सैनी गोल्डी, अलोक कुमार, मयंक शर्मा, नीरज शर्मा, गगनदीप सैनी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी, बुद्धिजीवी सैल अध्यक्ष गुरमेल राम झिम, इंडस्टरी सैल के अध्यक्ष मुनीश गुप्ता, मैडीकल सैल के अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, कुलदीप धामी, समरवीर सिंह, स्पोर्टस सैल के अध्यक्ष गौरव शर्मा, संस्कृति प्रकोष्ठ से जगमोहन नरूला, व्यापार सैल अध्यक्ष विनय गुप्ता, राज कुमार सैनी, सुरिंदर पराशर, मनोज शर्मा माटा, गुरप्रीत धामी, गुरमिंदर कौर, स्वर्ण कौर, ऊषा भल्ला, कमलजीत कौर, संदीप कौर, हरमनजीत वालिया, विनय कुमार, तरूण गुप्ता, अश्विनी छोटा, प्रमोद शर्मा, येशु जैन, राकेश आनंद, राजन शर्मा, मुखी राम, सुनील सैनी, गुरमिंदर सैनी, रामेश घई, रितेश अग्रवाल, गुरमेल सिंह, जसबीर शर्मा, टिंकु शर्मा, मनप्रीत सिंह, विक्की चौहान, सुनील सेठी, मोहित संधू, राज कुमार शर्मा, कहरजीत कुमार जंडोली, शम्मी कुमार आदि भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-June 25 Black Day in the history of independent India in 1975
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: june 25 black day in the history of independent india in 1975, june 25 as emergency day, hoshiarpur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved