• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दलजीत सिंह बिट्टू सहित 400 नौजवान भाजपा में शामिल

400 youngsters including Bitta join BJP in Hoshiarpur - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा होशियारपुर को उस वक्त भारी बल मिला, जब दलजीत सिंह बिट्टू अपने सैकड़ों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के निजी सहायक भारत भूषण वर्मा के प्रयास से दलजीत सिंह बिट्टू ने अपने सैकड़ों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के कार्यालय में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ रमन घई, भारत भूषण वर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी व पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने दलजीत सिंह बिट्टू का पुष्प माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

भाजपा में कार्यकर्ताओं की कदर होती है- दलजीत बिट्टू

दलजीत बिट्टू ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के कुशल नेतृत्व और उनकी साफ-सुथरी छवि से प्रभावित होकर मैं आज अपने सैकड़ों साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की कदर की जाती है प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके कार्य के अनुसार बनता मान सम्मान दिया जाता है। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के नौजवानो को दिशाहीन किया है, इसलिए मैं देश के प्रत्येक नौजवान से अपील करता हूँ कि नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और देश की तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें।

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है- जिलाध्यक्ष डॉक्टर रमण घई

इस मौके पर डॉक्टर रमण घई ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कांग्रेस मुक्त भारत का प्रण लिया था, उसे पूरा करने के लिए देश का एक एक व्यक्ति जुटा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के राज के 60 वर्ष में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक भी नहीं मिल सकीं। कांग्रेस पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया। तुष्टीकरण की राजनीति के चलते देश में अराजकता का माहौल ही पैदा किया है। इस कारण लोगों ने भी प्रण कर लिया है कि भारत को कांग्रेस मुक्त भारत बनाया जाएगा। आज दलजीत सिंह बिट्टू का अपने सैंकड़ो साथियों सहित भाजपा में शामिल होना भी इस बात की पुष्टि करता है।

नौजवानों को भविष्य भाजपा में नजर आ रहा है-भारत भूषण वर्मा

भारत भूषण वर्मा ने कहा कि आज के नौजवानों को अपना भविष्य मात्र भारतीय जनता पार्टी में नजर आ रहा है। जिस कारण देश का नौजवान वर्ग अन्य पार्टियों को छोड छोडक़र भारतीय जनता पार्टी की ओर रुख कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश को लंबे समय तक चलाने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के नौजवानों के लिए कोई योजना तैयार नहीं की जिस कारण देश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ता गया। आज देश में पढ़ा-लिखा नौजवान भी बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नशा बढऩे की भी यही वजह है कि भटकता हुआ नौजवान अपने भविष्य को तलाशता हुआ निराश होकर नशे की दलदल में जा फंसा। लेकिन देश की भाग-दौड़ जब से भारतीय जनता पार्टी ने संभाली है तबसे नौजवानों के लिए केंद्र सरकार ने नई नई स्कीम शुरू की है सरकार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए करोड़ों रुपए के योजनाए शुरू की है। साथ ही नौजवानों को प्रोफेशनल काम सिखाने के लिए भी योजनाएं लागू की है ताकि नौजवानों को रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाय जा सके। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने यह संकल्प लिया है कि देश में किसी भी व्यक्ति को बगैर छत के नहीं रहने दिया जाएगा।

भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाएंगे -भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सूद हनी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी ने दलजीत सिंह बिट्टू और उनके नौजवान साथियों का युवा मोर्चा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि सभी नौजवान साथी जहां भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने में सहयोग करेंगे। वही इस ओर विशेष ध्यान देंगे कि पंजाब में कोई भी नौजवान साथी नशे की गिरफ्त में न रहे। हम सब नौजवान साथियों को मिलकर नशे जैसी नामुराद आदत को जड़ से मिटाने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने नौजवान साथियों को अश्वासन दिया कि आपके प्रत्येक अच्छे कार्य में भारतीय जनता पार्टी चट्टान की तरह आपके साथ रहेगी। बिट्टू के साथ पंडित प्रदीप, पंडित मनदीप, अरविंदर सिंह लक्की, कुलदीप सिंह दीपा, सुखजीत सिंह बंटी भी भाजपा में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महासचिव जगदीप सोहल, महासचिव विवेक सैनी गोल्डी, अलोक कुमार पूर्वी युवा मंडल अध्यक्ष, गगनदीप सिंह दिली जिला सचिव, दीपक रॉक्सी जिला सचिव, युवा अध्यक्ष चब्बेवाल मंडल, अनिल लद्दर कल्चरल समिति इंचार्ज एवं लखविंदर लक्की आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-400 youngsters including Bitta join BJP in Hoshiarpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 400 youngsters join bjp, 400 youngsters including bitta join bjp in hoshiarpur, 400 youngsters join bjpym, daljeet singh bittu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved