बठिंडा। पीआरटीसी 17 अक्टूबर से चंडीगढ़, पटियाला, लुधियाना आैर कपूरथला रूट पर एक्सट्रा बसें चलाएगी। इसके साथ ही पीआरटीसी बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए बंद पड़े 10 रूट भी शुरू करेगी। बठिंडा के अलावा यह सुविधा पटियाला, लुधियाना कपूरथला डिपो पर दी जाएगी। इससे दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वालों को ज्यादा फायदा होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अतिरिक्त बसों को शुरू करने के पीछे पीआरटीसी का मकसद है कि दीवाली का त्योहार हर कोई व्यक्ति अपने घर में मना सके। इसके लिए उसको अपने घर पहुंचने पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
पटियाला लुधियाना डिपू से 10-10 बसें दिल्ली को चलेंगी। इसी प्रकार दो दिन प्रति डिपो से 40 अतिरिक्त चक्कर होंगे। बठिंडा से चंडीगढ़ के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। कपूरथला के लिए 5 बसें चलेंगी।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
जम्मू-कश्मीर को एक खुली जेल में तब्दील किया गया - महबूबा मुफ्ती
Daily Horoscope