लुधियाना। न्यू माडल टाऊन से
72 घंटे पहले लापता हुए 28 वर्षीय एक दुकानदार का शव वीरवार देर शाम
बाड़ेवाल के निकट सिधवां नगर में मिला। मृतक की पहचान मनजोत बत्रा के रूप
में हुई है। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है इस पर अभी तक संशय
बरकरार है। मृतक की कोचर मार्कीट में ड्राईक्लीन की दुकान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थाना
सिविल लाइन प्रभारी इंस्पैक्टर विनोद कुमार का कहना है कि शव का पंचनामा
करके उसे सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद
मौत के कारणों का पता चलेगा। शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग
रहा है। शाम करीब 7 बजे जब कुछ लोगों ने सिधवां नहर में बाड़ेवाल पुल के
पास जाल में एक लाश देख कर पुलिस को सूचित किया। जिस पर रघुनाथ एन्क्लेव
पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकला गया।
जांच
दौरान कुछ ही दूरी पर एक एक्टिवा खड़ी मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने मनजोत
के परिवार वालों को सूचित किया। मृतक के पिता परमजीत सिंह ने शव की
शिनाख्त पुत्र मनजोत के रूप में की। बत्रा परिवार के जानकारों ने बताया कि
मनजोत 15 मई की शाम को 8 बजे घर से एक्टिवा पर निकला था। इसके बाद लौट कर
वापस नहीं आया।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope