भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार के मंत्रिमंडल में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया और इसमें बीजू जनता दल (बीजद) के छह नेताओं समेत 10 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल एस.सी. जमीर ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजद के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भुवनेश्वर के राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निरंजन पुजारी, सूर्य नारायण पटराव, प्रफुल्ल समल, प्रताप जेना, शशि भूषण बेहेड़ा और महेश्वर मोहंती को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि चार मंत्रियों को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। इससे पहले निरंजन पुजारी ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। निरंजन पुजारी ने कहा, ‘‘मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं पटनायक का आभार प्रकट करता हूं। मैं राज्य के हित के लिए अपनी क्षमतानुसार हर संभव काम करूंगा।’’
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope