• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होंगे ये चार विधायक

These 4 MLA will join BJP before Meghalaya Assembly Election-2018 - Shillong News in Hindi

शिलांग। कांग्रेस के अलेक्जेंडर हेक सहित चार विधायक मंगलवार को मेघालय विधानसभा से इस्तीफा देंगे और 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक सनबोर शुल्लै व दो निर्दलीय -जस्टिन डखार व रॉबिनस सिंगकोन शामिल हैं। हेक ने कहा, हम मेघालय विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और इसके बाद गोल्फ लिंक में सार्वजनिक सभा में भाजपा में शामिल होंगे।

इस सभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जी.अल्फोंस, असम के मंत्री व नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक हेमंत बिस्व सरमा व अन्य नेता मौजूद होंगे। अल्फोंस मेघालय के चुनाव प्रभारी हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के समग्र प्रदर्शन को देखते हुए सभी चारों विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

लिंगदोह ने से कहा, कौन बढ़ते हुए खुशहाल परिवार का हिस्सा नहीं बनना चाहता। और आगे आने वाले दिनों में और भी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हेक पूर्व में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह बीते साल मुकुल संगमा सरकार के कैबिनेट से बर्खास्त होने से पहले स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री थे। हेक ने 1998, 2003 व 2008 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीतने के बाद 2009 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव पिंथोरमख्राह सीट से लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These 4 MLA will join BJP before Meghalaya Assembly Election-2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 4 mla, bjp, meghalaya assembly election-2018, nda, upa, congress, kg alfonso, meghalay, shibun lingdoh, mukul sangma, hemant biswa sarma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shillong news, shillong news in hindi, real time shillong city news, real time news, shillong news khas khabar, shillong news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved