नई दिल्ली। मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायकों ने भारतीय
जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसमें वाई सुरचरंद्र और नगाथम होकिम भी
शामिल हैं। मणिपुर में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे
ज्यादा सीटें जीती थी लेकिन वह सरकार बनाने में असमर्थ रही थी। वहीं बीजेपी
दूसरे नंबर की पार्टी होते हुए भी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। इसपर
काफी विवाद भी हुआ था।
एन बिरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 20 मार्च को विधानसभा
में अपना बहुमत साबित किया था। मणिपुर में बीजेपी ने पहली बार सरकार बनाई
है। बीजेपी को कुल 32 विधयकों का समर्थन मिला है। वहीं बीजेपी ने ध्वनिमत
से विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया था।
बीजेपी ने राज्य की 60 में
से 21 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 28 सीटों पर जीत मिली
थी। सबसे ब़डी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में असमर्थ रही
है।
सरकार बनाने के लिए राज्य में 31 विधायकों की जरूरत होती है और बीजेपी ने
बहुमत से एक विधायक ज्यादा वोट हासिल किया।
शिंदे गुट में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई नॉर्थ वेस्ट से हो सकते हैं उम्मीदवार
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope