ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी में शुक्रवार को तीन मंजिला इमारत के ढहने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ठाणे की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक, नवी बस्ती के के.जी.नगर में शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे यह इमारत ढह गई। 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं मलबे में से निकाले गए दो लोगों की स्थिति गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्यो के लिए शहर के अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमों और अन्य एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है। इमारत गिरने के कारण मलबे में दबने से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope