मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहित की संपत्ति की आज मुंबई में नीलाम होने जा रही है। चर्चगेट इालके के इंडियन मर्चेंट चैंबर में ये नीलामी होगी। सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने नीलामी के लिए आवेदन दिया है। दाऊद इब्राहिम कासकर के घर, होटल और गेस्ट हाउस की नीलामी को लेकर काफी गहमागहमी बनी हुई है। राज्य सरकार का रेवेन्यू डेप्सर्टमेंट डिपार्टमेंट मुम्बई के चर्चगेट इलाके में स्थित इंडियन मर्चेंट चैंबर में बोली लगवाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच इच्छुक खरीददार बंद लिफाफा, खुद मौजूद होकर और ई ऑक्शन में हिस्सा लेकर बोली लगाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार दाऊद की प्रॉपर्टी की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 12 लोगों ने जानकारी मांगी है।
सरकार को उम्मीद है कि इस बार दाऊद पर शिकंजा कसने के लिए उसकी प्रॉपर्टी हर हाल में नीलाम होगी। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि कह चुके है कि दाऊद के होटल अफरोज को खरीदकर वहां निशुल्क शौचालय बनाएंगे।
दाऊद की यह संपत्तियां होगी नीलाम-
डामबरवाला बिल्डिंग - पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार
होटल रौनक अफरोज- पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 18 लाख 63 हजार
शबनम गेस्ट हाउस- पाकमोडिया स्ट्रीट, मुंबई
नीलामी की शुरुआती कीमत- 1 करोड़ 21 लाख 43 हजार
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope