• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, महाराष्ट्र सरकार ने दिया राजकीय सम्मान

State honours for Sridevi funeral as lakhs gather to bid farewell - Mumbai News in Hindi

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में बुधवार को फिल्म सितारों व हस्तियों के साथ उनके लाखों शोकाकुल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। छह किलोमीटर लंबी शव यात्रा जब अपराह्न उनके आवास से विले पार्ले श्मशान के लिए निकली तो हर तरफ लोगों का हुजूम दिख रहा था। विले पार्ले श्मशान में श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर ने पार्थिव शरीर के पास अंतिम अनुष्ठानों को पूरा किया। इस दौरान श्रीदेवी के पति बोनी कपूर बेटियों के साथ थे। अंतिम अनुष्ठान के बाद पार्थिव शरीर को विद्युत शवदाह गृह में भेज दिया गया। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजे लंबे एयर कंडीशन ट्रक से हुई। शव यात्रा में इतनी भीड़ थी कि मुंबई में हाल ही में किसी और मौके पर इतनी भीड़ नहीं हुई है। उनके घर के पास से शुरू हुई अंतिम यात्रा तीन घंटे चलने के बाद विले पार्ले श्मशान स्थल पहुंची।

2013 में पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान दिया। उनके पार्थिव शरीर को पहले तिरंगे में लपेटा गया और फिर पुलिस ने उन्हें बंदूकों की सलामी दी। फिजा में श्रीदेवी अमर रहे के नारों की गूंज थी। ताबूत के अंदर श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पूरे श्रृंगार में था। उनका निधन एक सुहागन के तौर पर हुआ है, इसलिए उनकी मांग सिंदूर से भरी हुई थी और उन्हें सुनहरे व मरून रंग की कांजीवरम साड़ी और गले में हार पहनाया गया था। चिर निद्रा में वह एक देवी की तरह मालूम पड़ रही थीं। दुखी परिवार के सदस्य, जिसमें उनके पति बोनी कपूर, श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, देवर अनिल और संजय कपूर ट्रक पर उनके पार्थिव शरीर के साथ मौजूद थे। इसके अलावा लोखंडवाला परिसर के ग्रीन एकर्स में रहने वाले उनके पड़ोसी और कपूर खानदान के रिश्तेदार भी शवयात्रा में आगे चल रहे थे। करीब छह किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान ट्रक पर श्रीदेवी की एक बड़ी तस्वीर भी रखी हुई थी।

बड़ी संख्या में लोग सडक़ के दोनों तरफ शवयात्रा का इंतजार कर रहे थे, शवयात्रा के साथ चल रहे थे, इमारतों से झांक रहे थे। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए कई लोग सिग्नल और लैंप पोस्ट पर भी चढ़ गए थे। शवयात्रा में शामिल लोगों की संख्या के आधार पर माना जा रहा है कि श्रीदेवी की शवयात्रा में सबसे ज्यादा शोकाकुल शामिल हुए। इससे पहले सबसे ज्यादा भीड़ महान गायक मोहम्मद रफी की अंतिम यात्रा (जुलाई 1980) में लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए थे और भारत के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना (जुलाई 2012) की अंतिम यात्रा में 10 लाख से कुछ कम लोग शामिल हुए थे। मुंबई में गैर राजनीतिक हस्तियों की अंतिम यात्रा में सबसे ज्यादा भीड़ वाली हस्तियों में राज कपूर (जून 1988) और विनोद खन्ना (अप्रैल 2017) का नाम भी शामिल है।

इससे पहले श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तीन घंटे तक सेलिब्रेशंस स्पोट्र्स क्लब में रखा गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मशहूर शख्सियतों, बॉलीवुड हस्तियों, राजनेताओं और कारोबारियों सहित हजारों शोक संतप्त लोगों ने रुपहले पर्दे की रानी को श्रद्धांजलि दी। सुबह होने के साथ ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे। क्लब परिसर में फूलों से ढका अभिनेत्री का पार्थिव शरीर लाए जाने के बाद बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियां अपने वाहन से उतरकर उनके दर्शन के लिए क्लब में जाती नजर आने लगीं। विले पार्ले श्मशान में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणधीर कपूर भी थे।

श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। इससे पहले सलमान खान मध्यरात्रि में श्रीदेवी के घर ग्रीन एकर्स पहुंचे थे। शनिवार रात श्रीदेवी का निधन होने के बाद रजनीकांत, कमल हासन, शाहरुख खान, सलमान खान और कृष्णा राज कपूर जैसी हस्तियों का उनके घर आना-जाना लगा रहा।

श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में निधन हो गया था। मंगलवार रात को दुबई से उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और हवाईअड्डे से ग्रीन एकर्स ले जाया गया। शनिवार रात लगभग 11 बजे दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी (54) की मौत हो गई थी। ग्रीन एकर्स कॉम्प्लेक्स ने दिवंगत अभिनेत्री के सम्मान में होली के मौके पर मनाए जाने वाले जश्न को रद्द कर दिया है। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के लिए मुंबई पुलिस ने क्लब और श्मशान घाट तथा यात्रामार्ग के बीच कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने के साथ विशेष यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए कर्मी तैनात किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State honours for Sridevi funeral as lakhs gather to bid farewell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sridevi funeral live updates, anil ambani, salman khan, mohit marwah, boney kapoor, jhanvi, khushi, mona kapoor, arjun kapoor, anil kapoor, kapoor family, sridevi, film industry, legendary bollywood actress, bollywood actress, tamil cinema, heart attack, dubai, bollywood hindi movies, demise of film actress sridevi, veteran actor sridevi, hindi cinema, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी, श्रीदेवी, बोनी कपूर, दुबई, श्रीदेवी का निधन, sridevi death case, veteran actor, sridevi body, bathtub, sridevi death, dubai police, celebration sports club, andheri west, mumbai, vile parle seva samaj, pawan hans\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved