मुंबई। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सहयोगी
शिवसेना ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि वह देश की अर्थव्यवस्था की
हालत पर यशवंत सिन्हा की टिप्पणियों को गलत साबित करके दिखाए। यशवंत सिन्हा
ने बुधवार को देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज
उठाई थी, जिसके बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिवसेना ने
अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा
कि जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम
जैसे अर्थशास्त्री कह रहे थे कि तो उन्हें पागल कहा गया और जब शिवसेना और
अन्य ने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए तो उन्हें देशद्रोही कहा गया। सामना
के संपादकीय के मुताबिक, ‘‘भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने
इन झूठे विचारों की बखिया उधेड़ी है। उन्होंने कई बयान दिए हैं और अब आप
साक्ष्य देकर उन्हें गलत साबित करो।’’
संपादकीय में हवाला दिया गया
कि रूस के तानाशाह जोसेफ स्टालिन के शासन में उनकी सरकार के खिलाफ आवाज
उठाने वालों को रातों रात गायब कर दिया गया या उन्हें यातनागृह शिविरों में
भेज दिया गया। शिवसेना ने कहा, ‘‘सिन्हा ने सच बोला है। उन्होंने
कई मुद्दों पर रोशनी डाली है, जिन्होंने तबाही मचाई है। इसमें नोटबंदी और
देश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा हालत भी शामिल है। हमने यह देखना है कि
उन्हें क्या सजा मिलेगी।’’
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी
वाजपेयी ने यशवंत सिन्हा को देश का वित्त मंत्री बनाया था और उनके विचारों
को सोशल मीडिया नेटवर्कों पर प्रचारकों द्वारा आसानी से खारिज नहीं किया जा
सकता। इन दिनों भाजपा सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं अधर में
लटकी हुई हैं। मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं बेहतहाशा खर्च के बावजूद फ्लॉप
रही हैं लेकिन इन्हें विज्ञापनों के जरिए सफल बताया जा रहा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope