मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मंत्रिमंडल के दो सदस्यों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद सहयोगी शिवसेना के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया, हालांकि उसे नामंजूर कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देसाई (75) पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों की शुक्रवार रात हुई मुलाकात के बाद देसाई ने इस्तीफा देने का फैसला किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आवास मंत्री प्रकाश मेहता और देसाई के खिलाफ विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद फडणवीस ने शुक्रवार को आरोपों की जांच की घोषणा की थी। देसाई पर निजी बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए एमआईडीसी नासिक की 12,000 हेक्टेयर भूमि डिनोटीफाई करने करने का आरोप है, जबकि मेहता पर मुंबई में झुग्गी बस्ती पुनर्वास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope