मुंबई। हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में जम्मू एवं कश्मीर की सना दुआ पहली रनर-अप व बिहार की प्रियंका कुमारी तीसरी रनर-अप घोषित की गईं। यह कार्यक्रम रविवार रात मुंबई में यशराज स्टूडियो में आयोजित हुआ। डॉक्टर दंपती की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमन से पढ़ाई की है। प्रतियोगिता के दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि जीवन में केवल एक चीज निश्चित है और वह अनिश्चितता और यही इस प्रतियोगिता की खासियत है। प्रतिस्पर्धा में विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव का ताज व वामिका निधि ने बॉडी ब्यूटीफुल विशेष अवार्ड जीता। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस साल एक नया प्रारूप जारी किया गया, जिसके तहत सौंदर्य प्रतियोगिता देशभर के 30 राज्यों में गई और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड जैसे विभिन्न स्थानों की युवतियों ने इसमें हिस्सा लिया। ऐसा पहली बार हुआ, जब प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के अंतिम दौर में भारतीय परिधान पहना, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। देश के सभी हिस्सों से आने वाली सभी 30 प्रतिभागियों को नेहा धूपिया, वालूशा डिसूजा, दीपानिता शर्मा और पार्वती ओमनीकुट्टन ने दिशा-निर्देश दिए थे।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope