• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों का डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को किसानों का कुल 34,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने की घोषणा की है, जिसका फायदा राज्य के 89 लाख किसानों को मिलेगा। किसानों की कर्ज माफी को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से कहा कि किसानों पर 1.5 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा, जिसका मतलब है कि 40 लाख किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ हो जाएगा। जो किसान समय पर अपना कर्ज चुकाते आए हैं, उन्हें 25,000 रुपए बोनस के रूप में या कर्ज वापसी पर 25 फीसदी या इनमें से जो भी कम होगा, दिया जाएगा।

कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट के चलते प्रदेश भर में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया था। फडणवीस ने किसानों का कर्ज माफ किए जाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया और महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के नाम पर कर्ज माफी की इस योजना का नामकरण किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘बारिश कम होने और तूफान के चलते हुए नुकसान के चलते किसान कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। इसलिए हमने किसानों की मदद के लिए यह ऐतिहासिक फैसला लिया। किसी अन्य राज्य ने किसानों का इतना बड़ा कर्ज माफ नहीं किया है।’’

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कर्ज माफी के चलते राज्य सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। फडणवीस ने कहा, ‘‘यह सच है कि राज्य सरकार को इससे अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। हम इसके लिए अन्य विभागों के खर्च में कटौती करेंगे। हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।’’ भाजपा और राज्य सरकार में सहयोगी शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) अध्यक्ष शरद पवार और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ हुई बैठक में कर्ज माफी का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra government finalises loan waiver package of 34,000 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra government, finalises loan waiver package, 34, 000 crore, maharashtra chief minister, devendra fadnavis, revenue minister, chandrakant patil\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved