• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

झूठी निकली मौसम विभाग की भविष्यवाणी, किसानों ने दर्ज करवाई FIR

मुंबई। मौसम विभाग को बारिश की गलत जानकारी देना महंगा पड़ गया है। दरअसल हुआ यूं कि मौसम विभाग ने बारिश की जानकारी दी थी। इसके बाद महाराष्ट्र के किसानों ने फसल बो दी, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण फसल उग ही नही पाई। इस पर मराठवाड़ा क्षेत्र में किसानों में काफी रोष है। इसी मामले में यहां के किसानों ने भारतीय मौसम विभाग के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। किसानों ने मौसम विभाग पर बीज और कीटनाशक का उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि मौसम की गलत जानकारी की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मराठवाड़ा इलाके के किसानों ने भारतीय मौसम विभाग के खिलाफ बीड जिले के डिंडरुड थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। किसानों का आरोप है कि मौसम विभाग बीज और पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनियों के साथ मिली भगत है। उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए मानसून के आंकड़ों की झूठी जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखकर मौसम विभाग की शिकायत की है। इस पत्र में नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers Lodge Police Complaint Against weather department For Wrong Forecast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather department, farmers, police complaint, wrong forecast, iwd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved