मुंबई। ऎसी शिकायतें मिली थीं कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में लाखों लोग
अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। जहां विपक्षी दलों को इसमें सियासी
साजिश नजर आ रही है, वहीं महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने कहा कि उसने कोई
फेरबदल नहीं किया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की सूची को जस का तस रखा है।
कई मतदाताओं ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की लेकिन जब मतदाता सूची को
लेकर शिकायत दर्ज कराने की बात आई तो सिर्फ 63 लोग अब तक महानगरपालिका
चुनाव कार्यालय पहुंचे हैं, यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के दौरान इस बार वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा था,
मतदान में लगभग 11 फीसदी का इजाफा हुआ था। 92 लाख मतदाताओं में से 56 फीसदी
ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि इस दौरान यह शिकायत भी आई कि 11
लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब थे। आम ही नहीं, खास, लोगों के भी
मतदाता सूची में नाम नहीं थे। बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन ने भी कहा था कि
उन्होंने पिछले साल वोट दिया था लेकिन इस साल उनका नाम गायब है। वे इसकी
शिकायत करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope