मुंबई। मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में दोषी ठहराए गए अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने मैरिज रजिस्ट्रार दफ्तर जाकर शादी करने की इजाजत मांगी है। सलेम मुंबई के पास मुंबरा में रहने वाली एक महिला से शादी करना चाहता है। इसके लिए अबू सलेम ने मुंबई की एक कोर्ट में याचिका दायर करके शादी के लिए पैरोल या अस्थायी जमानत देने का अनुरोध किया। सलेम ने दो उच्च न्यायालयों का हवाला देते हुए दावा किया कि दोषियों को शादी करने के लिए इस तरह की राहत दी जा सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बता दें कि टाडा कोर्ट ने 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट में भूमिका को लेकर जून में ही सलेम और 5 अन्य को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि 12 मार्च 1993 को हुए ब्लास्ट में 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे। अबू सलेम की वकील फरहाना शाह ने कहा कि हमने कोर्ट को दो मामलों का हवाला दिया है, एक बंबई उच्च न्यायालय और दूसरा दिल्ली उच्च न्यायालय का, जिसमें कहा गया कि किसी व्यक्ति को शादी के लिए जमानत या पैरोल दी जा सकती है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope