मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में आज मंगलवार सुबह चार मंजिला इमरात ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई। घाटकोपर इलाके में जो इमारत गिरी उसका नाम साई दर्शन बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में नर्सिंग होम चलाया जा रहा था। अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बिल्डिंग के दो विंग्स के ढहने से कई लोग फंस गए हैं। सावधानी के तौर पर इलाके की बिजली काट दी गई है, जिससे कोई बडा हादसा न हो। साथ ही इलाके के अस्पताल को भी तैयार रहने की बात कही गई है। राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीमों के अलावा 14 दमकल, राहत वैन और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope