मुंबई। 13 साल की रेप पीडि़ता का शुक्रवार को जेजे हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। रेप पीडि़ता ने यहां बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इस रेप पीडि़ता को 31 सप्ताह का गर्भ गिराने की मंजूरी दी थी। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को डॉक्टर जब गर्भपात की कोशिश कर रहे थे तो पाया कि यह नाबालिग के लिए खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्होंने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चा पैदा करने का फैसला किया। अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक आनंद ने बताया बच्चा ठीक है और अभी उसे निगरानी में रखा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नाबालिग अस्पताल में एक सप्ताह तक रहेगी। पीडि़ा ने ने प्रीमेच्योर लडक़े को जन्म दिया। इसका वजन 1.8 किलो है। डॉक्टर्स ने कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दो दिन पहले ही 13 वर्षीय रेप पीडि़ता को 32 सप्ताह के गर्भ को गिराने की इजाजत दे दी है। इसके बाद नाबालिग को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने पाया कि गर्भपात से लडक़ी की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में सिजेरियन ऑपरेशन करने का फैसला किया।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope