• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमपी : देवास में बोरवेल के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने की जंग जारी

4-year-old boy falls into borewell in MP, rescue efforts on - Gwalior News in Hindi

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में गिरे चार वर्षीय मासूम रोशन को बचाने की जंग जारी है। राहत और बचाव कार्य बीते 22 घंटों से जारी है। बच्चा हरकत कर रहा है इसलिए हर कोई उसके सुरक्षित निकलने की आस लगाए हुए है।

प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, खातेगांव क्षेत्र के उमरिया गांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे जब रोशन के माता-पिता भीकम सिंह कोरकूव रेखा खेत पर मजदूरी कर रहे थे तभी रोशन खेलते हुए नजदीकी खेत में खुले पड़े बोरवेल के गढ्ढे में जा गिरा। रोशन लगभग 33 फुट नीचे फंसा हुआ है। बच्चे के गढ्ढे में गिरने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन को खबर दी गई।

जिलाधिकारी आशीष सिंह के मुताबिक, रोशन को सुरक्षित निकालने के लिए समानांतर गढ्ढा खोदा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य में सेना और एसडीआरएफ का दल भी लगा हुआ है। बच्चा हरकत कर रहा है, उसे ऑक्सीजन दी जा रही है और पानी और दूध भी दिया जा रहा है, जिसे वह ले रहा है। कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है। उम्मीद है कि उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मौके पर चिकित्सक और एंबुलेंस भी मौजूद है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4-year-old boy falls into borewell in MP, rescue efforts on
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boy falls into borewell, mp, देवास, बोरवेल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gwalior news, gwalior news in hindi, real time gwalior city news, real time news, gwalior news khas khabar, gwalior news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved