दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में दो किशोरों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक किशोर की कलाई में चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए जान दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रभारी अजय भार्गव ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि मुडिय़न के कुआं क्षेत्र में रहने वाले महेश गिरि के बेटे सागर (17) ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी कलाई पर चोट के निशान मिले हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस को शक है कि किशोर की मौत की वजह ब्लू व्हेल गेम के टास्क को पूरा करने की आशंका के आधार पर कर रही है। पुलिस ने सागर का मोबाइल जब्त कर लिया है। भार्गव के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में ही 11वीं के छात्र शिव दांगी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसका लेन-देन को लेकर विवाद था।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope