भोपाल। देश का नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में भी मतदान जारी है। विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक दो को मतदान केंद्र बनाया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वोट डाला। मतदान कक्ष के बाहर विधायकों की कतार लगी हुई है। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और कांग्रेस तथा 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायक बाला बच्चन को पोलिंग एजेंट बनाया है, वहीं भाजपा ने यह जिम्मेदारी मंत्री विश्वास सारंग को सौंपी है। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पासधारकों को भी फोटो युक्त परिचय-पत्र दिखाने पर ही विधानसभा के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope