• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को सरोवर बांध और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

CM Shivraj singh wishes on Sarovar Dam and Happy Birthday to the Prime Minister modi - Bhopal News in Hindi

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सरदार सरोवर बांध को दोनों राज्यों गुजरात व मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा है कि इससे दोनों राज्यों में कृषि उत्पादन में इजाफा होगा।

चौहान ने मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि वर्षो बाद भारत को सशक्त नेतृत्व मिला है। उनके दूरदर्शी और चमत्कारिक नेतृत्व में राष्ट्र समग्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने को मध्य प्रदेश पूरी तरह प्रतिबद्घ है।

चौहान ने रविवार को ट्वीट कर सरदार सरोवर बांध के लोकार्पण के मौके पर गुजरात और वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपानी को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना से लाखों किसानों को लाभ होगा। यह परियोजना दोनों राज्यों के कठोर परिश्रम से पूरी हुई है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Shivraj singh wishes on Sarovar Dam and Happy Birthday to the Prime Minister modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm shivraj singh chouhan, modi birthday wishes, sarovar dam, happy birthday to the prime minister, pmo, narender modi, mp goverment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved