भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म के तीन दिन बाद
राज्य सरकार हरकत में आई और दो अफसरों को उनके पदों से हटा दिया है। भोपाल
के पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी और पुलिस अधीक्षक रेलवे अनीता मालवीय का
तबादला कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गृह विभाग के उप सचिव अजीजा सरशार जफर
द्वारा रविवार को जारी तबादला आदेश में आईजी भोपाल योगेश चौधरी को हटाकर
उनके स्थान पर जयदीप प्रसाद को पदस्थ किया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक
रेलवे अनीता मालवीय के स्थान पर रुचि वर्धन मिश्र को भोपाल का एसपी रेलवे
बनाया गया है।
ज्ञात हो कि कोचिंग से लौट रही पुलिस दंपति की बेटी
एक नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनी थी, और पुलिस ने उसकी रिपोर्ट
लिखने में आनाकानी की थी। इस मामले में तीन थाना प्रभारी और दो सब
इंस्पेक्टर पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। इसके अलावा एमपी नगर क्षेत्र
के नगर पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय संलग्र किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope