तिरुवनंतपुरम। केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में तूफान ओखी की दस्तक के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल का संयुक्त अभियान शनिवार को भी जारी रहा। केरल के 102 मछुआरों के घर लौटने का इंतजार है। तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर एस. वासुकी ने संवाददाताओं को बताया कि यहां के 102 मछुआरों को लापता नहीं कहा जा सकता। ये मछुआरे समुद्र में गए थे। उन लोगों को अभी घर पहुंचना है या वे यहां अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने में सक्षम नहीं हैं। वासुकी ने कहा कि तलाशी अभियान अब अलप्पुझा क्षेत्र में किए जाएंगे क्योंकि नौकाओं की ईधन खत्म हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे हवा की दिशा के अनुसार, पानी में बहती जाएंगी इसलिए अलप्पुझा में तलाशी अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मछुआरों को मछली पकडऩे के लिए समुद्र में नहीं जाने के संबंध में कडे निर्देश दिए गए हैं। अपने गांव के दर्जनों मछुआरों का पता नहीं लगने से पून्थुरा के गुस्साए मछुआरों ने राजधानी के पास के एक तटीय गांव में यातायात रोक दिया। इस संकट से उबरने के लिए पून्थुरा सेंट थॉमस चर्च में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। एक दुखी पत्नी ने कहा, पिछले तीन दिनों से पति गेराल्ड से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope