• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केरल: रेप, खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस विधायक अरेस्ट

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने कांग्रेस के विधायक एम. विंसेंट को महिला से रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक पर 51 वर्षीय महिला का पीछा करने का भी आरोप है। महिला ने इस सप्ताह आत्महत्या का प्रयास किया था। करीब 5 घंटे चली लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने कांग्रेसी विधायक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बुधवार को आरोपी नेता के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला ने खुदकुशी की कोशिश भी की थी। महिला ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरूवार को महिला ने पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया। पीडि़ता के पति के बयान पर विधायक पर हत्या के लिए उकसाने और यौन प्रताडऩा का केस दर्ज किया। विधायक का नाम सामने आने के बाद कोल्लम की पुलिस कमिश्नर एस.अजीता बेगम को मामले की जांच सौंपी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kerala Congress MLA M Vincent arrested over rape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kerala, congress mla, m vincent, arrested, rape case, crime news in hindi, crime news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved