बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव की तरह ही कर्नाटकर चुनाव प्रचार के दौरान मंदिरों के दर्शन कर रहे है। मंदिरों के दर्शन करने के बाद सोमवार को राहुल गांधी रायचूर में एक दरगाह पहुंचे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी साथ थे। राहुल गांधी ने दरगाह में चादर चढ़ाई और और जीत की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने एक रोड शो किया। इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा कि मोदीजी को भाषण देने की बजाय अब काम शुरू कर देना चाहिए क्योंकि उनकी सरकार का कार्यकाल पूरा होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल ने कहा, चुनाव के समय लोगों को बताना होगा कि आपने पांच सालों में क्या किया। पांच साल पूरे होने जा रहे हैं और अब तक आपने खाता भी नहीं खोला है। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं और यह भूल जाते हैं कि बी. एस. येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सरकार ने यहां भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां जमीन व खनन घोटाले हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा 2008 से लेकर 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। जमीन घोटाले में संलिप्तता के आरोप में उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी छोडऩी पड़ी थी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिन के दौरे पर हैं। यहां अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाला है। दिसंबर में कांग्रेस की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी का यह प्रदेश का पहला दौरा है। राहुल गांधी ने बेल्लारी से पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज किया। राहुल पास के शहर कोप्पल स्थित हुलीगामा मंदिर भी गए। वह गावी सिद्धेश्वरा लिंगायत मठ भी गए और मठ के प्रमुख से मुलाकात की थी। बेल्लारी लोकसभा चुनाव में उनकी मां व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज को शिकस्त दी थी।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope