बेंगलुरु। बेंगलुरु में अवैध गौकशी की सूचना देने और उसकी तहकीकात करने गई एक महिला पर संदिग्ध गौहत्यारों ने जानलेवा हमला बोल दिया। घटना बेंगलुरु के थलागट्टापुरा की है। पीडि महिला यहां गौकशी के लिए ले जाए गए जानवरों को बचाने गई थी लेकिन संदिग्ध गौहत्यारों की भीड ने महिला पर हमला बोल दिया। पीडित महिला का नाम नंदिनी है। नंदिनी ने बताया कि उस पर करीब 100 से ज्यादा लोगों की भीड ने शनिवार रात उस पर हमला बोल दिया। नंदिनी के अनुसार वह अपने कुछ दोस्तों के साथ थी। वह जेपी नगर में टीपू सर्किल के पास अवालहल्ली इलाके में ट्रैवल कर रही थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तभी नंदिनी को उस इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखी। वह अपने दोस्तों के साथ संदिग्ध गतिविधियों को देखने गई। वहां उन्होंने देखा कि गायों को लेन के एक कोने में ले जाया जा रहा था और कथित रूप से गौकशी की जा रही थी। इस पर नंदिनी और उसके दोस्तों ने थलागट्टापुरा पुलिस थाने में शिकायत की। नंदिनी का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा तो दिया।
पुलिस ने उनसे कहा कि वहां पर पहले से 15-20 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इस पर नंदिनी ने पुलिस से गुजारिश की कि वे घटनास्थल तक उनके साथ जाएं ताकि बाकि के पुलिसकर्मियों को बता सके। इस पर दो पुलिस कांस्टेबल नंदिनी के साथ उसकी कार मेें चले गए। जब नंदिनी घटनास्थल पर पहुंची तो वहां भीड दिखाई दी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope