रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार से कराहती भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नई जान फूंकने के लिए नए खेवनहार की तलाश शुरू हो गई है। चुनाव के बाद हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के इस्तीफे के बाद झारखंड राज्य में भाजपा के नेतृत्व के लिए मंथन शुरू हो गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा को झारखंड में नेतृत्वकर्ता के रूप में ऐसे दमदार चेहरे की खोज की जा रही है जो ना केवल पार्टी को संजीवनी दे सके, बल्कि हार से सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भर सके। झारखंड में पार्टी की कमान ऐसे व्यक्ति को देना चाहती है, जिससे सामाजिक समीकरणों को भी साधने में मदद मिले।
इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास से सत्ता चले जाने से मात खाए कार्यकर्ता भी हतोत्साहित हो गए हैं। भाजपा के नेता भी मानते हैं कि कहां से फिर से शुरू किया जाए, यही सबसे बड़ा सवाल है।
रोड रेज मामला : सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा सुनाई
इस्तीफे के एक दिन बाद हार्दिक ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- गुजरात के विकास के लिए उनके पास कभी कोई विजन नहीं
पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए
Daily Horoscope