रांची। गोमांस रखने के शक में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में झारखंड के रामगढ़ जिले की फास्ट ट्रैक अदालत ने 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। वकील के अनुसार अदालत ने भाजपा के नित्यानंद महतो सहित 11 लोगों को 16 मार्च को दोषी करार दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीते साल 29 जून को भीड़ ने रामगढ़ जिले में अलीमुद्दीन पर गोमांस ले जाने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी थी। यह मुकदमा झारखंड उच्च न्यायालय की निगरानी में चला। मुकदमे के दौरान अभियोजक ने 19 गवाह व 59 दस्तावेज प्रस्तुत किए। आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया गया। आपको बता दें कि बीते साल बच्चों को उठाने व गोमांस ले जाने के आरोप में झारखंड में दर्जन भर लोगों को पीट-पीटकर मार दिया गया था।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope