श्रीनगर। समूची कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 5.8 नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभान के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, जम्मू में 8.8 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री, बोटोटे में 1.1 डिग्री, बनिहाल में 0.6 डिग्री, भदरवाह में 0.4 डिग्री और उधमपुर का 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope