• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पाक सेना ने फिर तोडा संघर्षविराम, पुंछ में दागे मोर्टार, एक जवान घायल

जम्मू। पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान सेना की ओर से शुक्रवार सुबह भी जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर पांच स्थानों पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारणवश गोलीबारी शुरू की। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दिगवार, शाहपुर, खारी, करमरा और माल्टी क्षेत्रों में हमारे ठिकानों पर मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से हमला किया।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में भारतीय सेना एक जवान घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से सुबह 7.40 के करीब पुंछ में फायरिंग की गई। भारतीय सेना बड़ी ही मुस्तैदी से इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।

ज्ञातव्य है कि यह पाकिस्तानी सेना द्वारा बीते 48 घंटों में संघर्षविराम की दूसरी घटना है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुपवाडा सेक्टर के हंदवारा इलाके के नौगाम क्षेत्र में सीजफायर उल्लंघन किया गया था। साथ ही पाक सेना ने शाहपुरा इलाके में भी सीजफायर उल्लंघन किया था।

इस वर्ष अब तक 600 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan violates ceasefire along LoC in Poonch sector, one jawan injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan violates ceasefire, firing along loc in poonch sector, one jawan injured in pakistani firing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, poonch news, poonch news in hindi, real time poonch city news, real time news, poonch news khas khabar, poonch news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved