जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सोमवार को एक जवान शहीद हो गए। इस दौरान पांच साल की एक बच्ची की जान भी चली गई। पुंछ जिले के बालाकोट की रहने वाली सईदा की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में मौत हो गई। वहीं, राजौरी जिले के तरकुंडी क्षेत्र में एक जवान शहीद हो गए। इस बारे में फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नियंत्रण रेखा से सटे भीम्बर गली सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर और बालाकोट के क्षेत्रों में भी भारी गोलीबारी और गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस हमले का प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
जवाबी कार्रवाई में 4 पाक सैनिक ढेर:
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाक के वाहन पर गोलीबारी की। इस घटना में उनके चार जवान नदी में डूब गए। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope