जम्मू। अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का इस साल का आखिरी जत्था कश्मीर घाटी के लिए शनिवार को रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, ‘तीर्थयात्रियों का जत्था तडक़े 2.55 बजे भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच तीन वाहनों के काफिले में रवाना हुआ।’ जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस.डी. सिंह जामवाल ने कहा कि अब किसी भी यात्री को यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि इस वर्ष यह यात्रा सात अगस्त को समाप्त हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने कहा, ‘इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना होने वाला यह आखिरी जत्था है।’ 40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और यह सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी। इसी दिन रक्षाबंधन भी है। सात अगस्त की सुबह तीर्थस्थल में ‘छड़ी मुबारक’ लाई जाएगी, जिसके बाद मंदिर में अंतिम पूजा के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस साल शुक्रवार शाम तक करीब 2,58,414 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। पिछले साल केवल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की थी।
इस साल यात्रा के दौरान 48 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से आठ की मौत आतंकवादी हमले में और 17 की एक सडक़ दुर्घटना में हुई, जबकि 23 श्रद्धालुओं की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope