जम्मू। तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर घाटी से शनिवार को 3,300 से ज्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया, 132 वाहनों के काफिले के साथ कुल 3,398 यात्री भगवती नगर यात्री निवास से सुबह 3.30 बजे रवाना हुए। यात्रा के 16वें दिन शुक्रवार को करीब 10,000 तीर्थयात्रियों ने समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित हिमालय गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब दो लाख तीर्थयात्री यह यात्रा कर चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अनंतनाग जिले में 10 जुलाई को तीर्थयत्रियों से भरी बस पर हमला होने के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस हमले में सात लोग मारे गए थे, जबकि 19 अन्य गायल हो गए थे। राज्य पुलिस ने उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन यह पता लगाने के लिए किया है कि कहीं सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई, जिसके चलते आतंकवादी श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बाटेंगो में हमला करने में सफल रहे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope