• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू एवं कश्मीर में रात के तापमान में सुधार, हल्की बारिश की संभावना

Night temperatures improve in Jammu and Kashmir - Jammu News in Hindi

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ‘‘बदली छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है।’’

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 0.9 डिग्री नीचे और शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा। कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। लेह में तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, कटरा में 9.6 डिग्री, बटोटे में 3.7 डिग्री, बनिहाल में 2.1 डिग्री, भदरवाह में 2.4 डिग्री, उधमपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Night temperatures improve in Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: night temperatures, jammu and kashmir, minimum temperatures, srinagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved