जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के परिणाम आ गए हैं। इसके साथ ही आतंकी अफजल गुरू का बेटा गालिब अफजल गुरू ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। अफजल गुरू के बेटे ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डिस्टिन्कशन हासिल किया है। आपको बता दें कि गालिब के पिता अफजल गुरु 2001 में भारतीय संसद में हमले के दोषी थे। 2013 में अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गालिब ने 12वीं में 500 अंकों में 441 अंक हासिल किए हैं। उसने इन्वॉयरमेंट साइंस में 94, केमिस्ट्री में 89, फिजिक्स में 87, बायोलॉजी में 85 और जेनेरल इंगलिश में 86 माक्र्स प्राप्त किए हैं। दो साल पहले 10वीं के बोर्ड एग्जाम में गालिब ने 95 फीसदी अंक हासिल किए थे।
इस पर सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्त चर्चा हुई थी। गालिब ने बोर्ड परीक्षा में 500 में से 474 नंबर हासिल किए थे। वह उस वक्त बोर्ड का सेकंड टॉपर थे। इससे पहले जम्मू कश्मीर बोर्ड के दसवीं के परिणाम बुधवार को घोषित हुए थे। इसमें पेलेट गन से आंखों की रोशनी गवां चुकीं इंशा मुश्ताक अच्छे नंबरों से पास हुई थीं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope