जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए 309 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, ‘‘309 श्रद्धालुओं का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से 2.50 बजे सुरक्षा के बीच आठ वाहनों के काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ।’’ अधिकारियों के अनुसार, ‘‘इस जत्थे में 236 पुरुष व 73 महिलाएं हैं।’’ अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 213 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर, जबकि 96 पहलगाम आधार शिविर पहुंचंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहलगाम से 46 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है, जबकि बालटाल से गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है। 29 जून से शुरू हुई इस यात्रा के तहत इस साल अब तक कुल 2.51 लाख श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।
इस साल अमरनाथ यात्रा में अब तक 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 17 यात्रियों की मौत एक सडक़ दुर्घटना में, जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत एक आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope