• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वार्ड नम्बर-12 में शीघ्र बनेगा 108 एम्बुलेंस योग्य मार्ग- मंत्री धनीराम शांडिल

108 Ambulance worthy route to be made soon in Ward no 12 said Minister Dhaniram Shandil in solan - Solan News in Hindi

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि नगर परिषद सोलन के वार्ड नम्बर- 12 के सम्पर्क मार्ग को शीघ्र ही 108 एम्बुलेंस वाहन के आने-जाने योग्य बनाया जाएगा। डाॅ. शांडिल नगर परिषद सोलन के वार्ड नम्बर-12 में जन समस्याएं सुनने के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग को 108 एम्बुलेंस योग्य करने का कार्य एक सप्ताह में आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने सम्पर्क का स्वंय जायजा लिया तथा अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित अन्तराल पर जिला एवं उपमण्डल स्तर पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएं ताकि लोगों की समस्याएं उनके घर-द्वार के समीप ही हल हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वंय मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह, मंत्रिमण्डल के सभी सहयोगी तथा मुख्य संसदीय सचिव नियमित रूप से सभी जिलों में जन समस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित बना रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सोलन शहर में लोगों की सुविधा के लिए 26 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा मिनी सचिवालय शीघ्र ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व सुविधाएं उपलब्ध होंगी वहीं शहर के यातायात को सुचारू बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए शहर के सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे भी शीघ्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होेंने इस अवसर पर स्थानीय निवासियों की विभिन्न समस्याओं का निपटारा भी सुनिश्चित बनाया।

प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, जिला कांगेस समिति के सचिव एल.आर. वर्मा, कांगेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के लोकेन्द्र शर्मा, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी बी.आर नेगी सहित स्थानीय निवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-108 Ambulance worthy route to be made soon in Ward no 12 said Minister Dhaniram Shandil in solan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 108 ambulance, worthy route, to be made soon, ward no 12, minister dhaniram shandil, solan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, solan news, solan news in hindi, real time solan city news, real time news, solan news khas khabar, solan news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved