शिमला/नई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक वैन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नौ अन्य लोगों को बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीआईएसएफ की युनिट से करीब तीन किलोमीटर दूर हमीरपुर जिले के कांगू गांव के पास दिन के करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद वहां पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने नौ लोगों की जान बचाई, जिनमें सात गंभीर रूप से घायल थे। खाई 250 मीटर गहरी थी। चार शव भी निकाले गए।
--आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope