शिमला। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के लिए दूसरी बार पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी से नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, उपाध्यक्ष हंसराज, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा संगठन सचिव पवन राणा, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, जे.पी. नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आपको बता दें कि कि इससे पहले भी जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से ही राज्यसभा
सांसद थे। 3 अप्रैल 2018 को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था। हिमाचल
प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से दो कांग्रेस के पास हैं और एक बीजेपी के पास 2016 तक के लिए सुरक्षित हो गई है। बाकी दोनों सीटों में से एक
2020 और दूसरी 2022 में खाली होगी। यहां से कांग्रेस के आनंद शर्मा और
विप्लव ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope