शिमला। जन्माष्टमी पर राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाए जाने की तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। सूद सभा शिमला की ओर से इन दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाला है। सुबह 8 बजे आरती होगी और उसके बाद 9 बजे संकीर्तन मंडलियां अपनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान शिमला 9 से 11 बजे तक, विश्व जागृति मिशन 11 से 12 बजे तक, पुजारी श्री राम मंदिर साढ़े 12 से एक बजे तक, महिला मंडल संकीर्तन मंडी 1 से 3 बजे तक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope