शिमला। ईरान में खेली गई एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप
में भारत की टीम ने साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत में हिमाचल की दो खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। सिरमौर की प्रियंका नेगी और कुल्लू जिला
की कविता ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर प्रदेश का नाम दुनिया में
चमकाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस जीत के बाद हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन ने दोनों महिला खिलाडिय़ों को
बधाई दी है। वहीं प्रदेशभर से उनको बधाइयां दी जा रही हैं। प्रियंका नेगी के गांव व समूचे शिलाई में खुशी की लहर दौड़ आई
है। लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रियंका
को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। 18 जनवरी 2016 को
प्रियंका ने कुल्लू में बतौर सब इंस्पेक्टर पदभार संभाला था। उनकी ट्रेनिंग
31 अक्तृूबर 2017 को पूरी हुई थी।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope