• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

HIMACHAL RESULT : रुझानों में बीजेपी 43 पर आगे, कांग्रेस 21 पर

Himachal Pradesh Election Result 2017 Live : Himachal trends - BJP-Congress face-to-face - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई। हिमाचल की 68 सीटों के रुझान में बीजेपी 43 और कांग्रेस 21 सीटोें पर आगे चल रही हैं। वहीं 4 सीटों पर अन्य पार्टियां आगें हैं। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के लिए 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश चुनाव के संबंध में हुए सभी एग्जिट पोलों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया था।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि भाजपा का खाता खुल चुका है। अब साफ है कि भाजपा राज्य में सरकार बना ही लेगी। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना सीट से पीछे चल रहे है।


भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने मंडी जिले के बाल्ह से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को बड़े अंतर से हराकर पार्टी का खाता खोला। पार्टी के इंदर सिंह गांधी ने यह सीट जीती।

# भाजपा के रवींद्र धीमन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक यदविंदर गोमा को जयसिंहपुर सीट से हराया।

# भाजपा के किशोरी लाल ने एनी सीट से कांग्रेस के बंसीलाल को हराया।

# भाजपा के मौजूदा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला सीट से कांग्रेस के हरभजन भज्जी को हराया।

# भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों रवीन्द्र रवि और विप्लव ठाकुर को देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह से हार का सामना करना पड़ा।

# कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति सेन को हराकर जीत दर्ज की। दोनों शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।

# माकपा के राकेश सिंघा ने ठियोग से भाजपा के अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राकेश वर्मा को हराया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Election Result 2017 Live : Himachal trends - BJP-Congress face-to-face
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh election result 2017 live, himachal trends, himachal pradesh bjp, himachal pradesh congress, shimla assembly election 2017, shimla assembly election, shimla election news, himachal pradesh election news, शिमला विधानसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved