• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल की जनता ने किया विकास के साथ चलने का फैसला : मंगल पांडेय

Himachal Pradesh Election Result 2017 : The people of Himachal pradesh did Decision walk with development : Mangal Pandey - Shimla News in Hindi

पटना/शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर वहां के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास के साथ चलने का फैसला किया है।

भाजपा नेता मंगल पांडेय ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकास के साथ जोड़ने की पहल और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक रणनीति का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि अमित शाह की संगठनात्मक रणनीति का प्रदेश के प्रभारी के रूप में जो भी निर्देश मिला, वही जीत का कारण बना। उनके निर्देश के कारण भाजपा बेहतर परिणाम पाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने राजशाही और माफिया राज के खिलाफ मतदान किया और विकास, देश की सभ्यता और संस्कृति पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर विकास के नए आयाम को छुएगा। गुजरात व हिमाचल की जीत से बिहार की राजधानी से लेकर गांव तक भाजपा कार्यकर्ता उत्सव मना रहे हैं।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Election Result 2017 : The people of Himachal pradesh did Decision walk with development : Mangal Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh election result 2017 live, himachal pradesh assembly election 2017, himachal pradesh bharatiya janata party incharge mangal pandey, bihar health minister mangal pandey, \r\nhimachal pradesh assembly election in hindi 2017, election result 2017, himachal trends, himachal pradesh bjp, himachal pradesh congress, shimla election 2017, shimla election, shimla election hindi news, himachal pradesh election news, शिमला विधानसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved