• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल : पारा जमाव बिंदु के नीचे, शीत लहर जारी

Himachal pradesh cold wave continues in shimla - Shimla News in Hindi

शिमला | हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से रविवार को भयानक शीत लहर की चपेट में हैं, जिसके कारण लोग ठंढ से बुरी तरह परेशान हैं। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुफरी के पास न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला में कई दिनों से धूप निकल रही है, फिर भी मौसम की सबसे ठंढ रात रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "राज्य के अधिकांश शहरों में रात का तापमान शून्य के नीचे बना रहा।"

शिमला के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल चैल और नरकंडा भी शीत लहर की चपेट में हैं।

कल्पा और मनाली शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डलहौजी का 0.8 डिग्री, चंबा का 0.7 डिग्री, धर्मशाला का 5.2 डिग्री और पालमपुर शहर का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और चम्बा जिलों के पूरे आदिवासी इलाके में भयानक ठंढ महसूस की गई और यहां के कुछ स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए है।

लाहौल-स्पीति जिले के केलांग शहर का तापमान शून्य से नीचे 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में लगभग एक और सप्ताह तक शुष्क मौसम बना रहेगा।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal pradesh cold wave continues in shimla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh weather, weather cold wave continues, shimla uopate news, weather department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved